Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विजय दिवस एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मोत्सव पर 15 दिसंबर को देवली में रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
जानकारी के अनुसार यह रक्तदान शिविर शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम कैंपस में सुबह 10 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। इस दौरान लोग रक्तदान कर सकेंगे।


