Deoli News 12 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अटल उद्यान स्थित टीनशेड प्लेटफार्म पर 15 से 21 दिसंबर तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।
भागवत कथा के व्यवस्थापक शंकरदास महाराज ने बताया कि कथा से पूर्व 15 दिसंबर को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा बावड़ी के बालाजी मंदिर परिसर से सुबह 10 बजे शुरू होकर कथा स्थल पर पहुंच कर विसर्जित होगी। कथावाचन शाम को 6 से रात 10 बजे तक होगा। यहां कथावाचन साध्वी प्रिया किशोरी करेंगी, जो पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में बताएंगी।



