Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationशिक्षा की डगर हुई आसान, नि:शुल्क साइकिल वितरण हुआ

शिक्षा की डगर हुई आसान, नि:शुल्क साइकिल वितरण हुआ

सरकारी स्कूलों में बालिकाओं को सौपी साइकिले


Deoli News 12 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में गुरुवार को कक्षा 9 में अध्ययनरत 85 पात्र बालिकाओं को नगर पालिका देवली के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौधरी की उपस्थिति में निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।

प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा ने बताया कि विद्यालय परिसर में तैयार की गई 1026 साइकिलों का वितरण भी नोडल विद्यालय से विद्यालयों को किया गया। इसी तरह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशानुसार साइकिल वितरण समारोह हुआ। इसके साथ ही जन सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर-जर्सी वितरण भी किया गया। व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत ब्यूटी एवं वैलनेस किट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य जन सेवा समिति के अध्यक्ष नवल मंगल ने व अध्यक्षता एसीबीईओ द्वितीय प्रधान मीणा द्वारा की गई। इसके अलावा जन सेवा समिति के महामंत्री महावीर कुमार जैन, घीसालाल टेलर, पेंशनर समाज के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, सत्यनारायण गोयल, महेंद्र कुमार शर्मा, स्थानीय विद्यालय की उपप्रधानाचार्य अर्पणा शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था। शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया में कक्षा 9 में अध्ययनरत बालिकाओ को नि:शुल्क साइकिल वितरण की गई। प्रधानाचार्य महावीर मीणा ने बताया कि साइकिलें मिलने पर दूरदराज से आने वाली बालिकाओं को सुविधा मिल पाएगी। साइकिलें मिलते ही बालिकाओं के चेहरे पर खुशी दिखी।

इस अवसर पर कैप्टन नन्दलाल मीणा, शिवराज मीणा, आत्माराम चौधरी, जगदीश मेरुठा सहित स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। वहीं डाबर कला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 31 छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य आशा मीणा, डाबर कला सरपंच शंकर लाल डाबोडिया, व्याख्याता भंवरलाल मीणा, नंदसिंह राजावत, सुधीर चौधरी छगनलाल मीणा, सुनीता वैष्णव, संतोष वर्मा, रेखा कुमारी वर्मा, नरेन्द्र कुमार पेड़वाल, पंचायत शिक्षक रामरतन कुमावत आदि थे।

जबकि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में अध्ययनरत 16 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया। यहां उपप्रधानाचार्य नीरज जैन, शाला विकास समिति के सदस्य रामेश्वर कुडी, हनुमान जाट, शिवपाल मीणा, लिपिक नितेश गौतम, अध्यापक सुगन चन्द कुमावत उपस्थित थे।

रायसेन स्कूल का स्टुडेंट लेड एक्सपो 14 को

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d