Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में 392 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में 392 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए


Desk News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को टोंक जिले में कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों का आगाज रन फॉर विकसित राजस्थान से हुआ। वहीं मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह कृषि ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में जोधपुर से विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुए मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह कृषि ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, एसीएस गायत्री राठौड़ ने नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, जिला प्रभारी सचिव अर्चना सिंह, जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, एडीएम रामरतन सौंकरिया, सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार यादव, पीएमओ डॉ. बीएल मीणा, सीडीईओ सुशीला करनानी, एडीईओ चौथमल चौधरी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नवनियुक्त कार्मिक मौजूद थे।

जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की ओर से जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में जिले के विभिन्न विभागों के 392 युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए गए। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सौंपी स्कूटी की चाबी, टैबलेट भी दिया रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कॉलेज छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया। इस अवसर पर काली बाई भील मेधावी स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी वितरण योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को स्कूटी की चाबी सौंपी। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट भेंट किए।

युवाओं की लगी भीड़, बधाइयों का दौर

चिकित्सा विभाग की टीम ने उपस्थित हुए युवाओं को स्वागत किट दिया, जिसमें मुख्यमंत्री का बधाई संदेश भी शामिल था। जिसे पढ़कर युवाओं में खुशी दिखाई दी। युवाओं ने परस्पर एक दूसरे को बधाई दी। सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि किट में लोक दायित्व को लेकर आईईसी की ओर से तैयार की गई बुकलेट भी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d