Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsघरों में घुसा पानी, लोगों में नाराजगी, डेंटिस्ट भी एपीओ

घरों में घुसा पानी, लोगों में नाराजगी, डेंटिस्ट भी एपीओ


Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में शुक्रवार दोपहर हुई बारिश के चलते पानी घरों में घुस गया। वहीं नगर पालिका द्वारा नालियों व मोहल्ले की साफ सफाई नहीं करवाने से आक्रोशित महिलाओं ने कृषि उपज मंडी के सामने मार्ग अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नालियों, गली की सफाई नहीं करवाई जा रही है। जिसके चलते शुक्रवार को हुई बारिश के कारण घरों में पानी व कचरा घुस गया। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों व महिलाओं ने मार्ग जाम कर विरोध व्यक्त किया। इस दौरान जाम लगाए जाने से वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हु। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने मार्ग को खोला। इसी प्रकार दुर्गापुरा ढाणी में भी शुक्रवार को हुई तेज बारिश से पानी घरों में घुस गया। कार्यवाहक ईओ व तहसीलदार नरेंद्र कुमार का कहना है कि बारिश से मोहल्लेवासियों के घरों में पानी घुस गया था। समस्या का समाधान कर दिया गया है।

दंत रोग चिकित्सक एपीओ

दूनी कस्बे के सीएचसी में कार्यरत दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम चौधरी को संयुक्त शासन सचिव निशा मीना ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर लोकहित व प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया है। जिनका मुख्यालय जयपुर किया गया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d