Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसर्दी में मानसून से हालात, गंदगी से अटी नालिया

सर्दी में मानसून से हालात, गंदगी से अटी नालिया

नालियों की सफाई कराने की मांग


Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नं 12 ज्योति मार्केट में शुक्रवार शाम हुई मावट ने कड़ाके की सर्दी के बीच मानसून के हालात पैदा कर दिए। जहां नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी भरकर सड़कों पर फैल गया।

इससे कालोनीवासियों एवं उक्त मार्केट की दुकानदारों को परेशानी हुई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि ज्योति मार्केट व इससे जुड़ी गलियों में काफी समय से नालियों की सफाई नहीं हुई। कई बार इसे लेकर नगर पालिका में शिकायत की गई। लेकिन इस समस्या पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया और ना ही कर्मचारियों ने गंभीरता बरती। यहां तक की लोगों ने तीन अलग-अलग वक्त पोर्टल 181 पर भी शिकायत की। फिर भी इसका समाधान नहीं हुआ। लोग नालियों की सफाई के लिए बीते 15 दिन से कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही है। वहीं शुक्रवार शाम शहर में हुई करीब पौन घंटे की बारिश ने यहां मानसून जैसे हालात बना दिए। नालियों से गंदा पानी बाहर निकलने लगा। लोगों को खुद खड़े होकर नालियों की सफाई करनी पड़ी। बावजूद इसके गंदा पानी बहता रहा। यह स्थिति ज्योति मार्केट व मस्जिद के पीछे की बस्तियों में है।

जहां लोगों को राहत नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नालियों की सफाई करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। यही हालत शहर की कुछ और कॉलोनी में भी देखे गए। लिहाजा नगर पालिका प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d