Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsव्यापारी के विरुद्ध जातिसूचक शब्दों से अपमानित एवं मारपीट करने का मामला...

व्यापारी के विरुद्ध जातिसूचक शब्दों से अपमानित एवं मारपीट करने का मामला दर्ज


Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना अजमेर कोटा बाईपास के समीप रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार शाम देवली के एक स्टेशनरी व्यापारी पर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला हनुमान नगर नाना होटल के पीछे रहने वाले रामदेव मीणा पुत्र सुल्तान मीणा ने दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार शाम 5 बावड़ी बालाजी मंदिर में साफ सफाई करने आया। इस दौरान करीब सवा 5 बजे वह झाड़ू लगा रहा था। इस बीच मंदिर के बाहर स्टेशनरी की दुकान का व्यापारी सुरेंद्र गोयल उर्फ गुड्डू आया। जिसने आते ही मारपीट शुरू कर दी तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित को भद्दी गालियां दी गई और वापस मंदिर की ओर दिखाई देने पर हाथ पांव तोड़ने की धमकी दी गई। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उक्त मारपीट में उसके चोट आई है। मामले की जांच देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d