Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदूसरा पैर भी फ़्रैक्चर, पार्षद समेत युवक के अपहरण का मामला

दूसरा पैर भी फ़्रैक्चर, पार्षद समेत युवक के अपहरण का मामला

पांच नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई


Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के देवली गांव मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका देवली के पार्षद प्रताप विश्वास समेत एक युवक के अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामले में पीड़ित प्रताप विश्वास पुत्र मनोरंजन विश्वास निवासी बंगाली कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि सुबह 11 करीब प्रताप विश्वास अपने साथी कुमोद पोद्दार के साथ बाइक पर बंगाली कॉलोनी में लौट रहे थे। इस बीच थार और स्कॉर्पियो कार आई। जिन्होंने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वे दोनों गिर गए। वहीं कार में बैठे लोगों ने उन पर पिस्तौल तान दी और अपने साथ जबरन कार में बिठाकर ले गए। मामले में राजेश मीणा उर्फ जकीरा निवासी दुदावास, प्रवीण मीणा, बादल प्रजापत निवासी नापाकाखेड़ा, आत्माराम मीणा व राजू निवासी पनवाड़ समेत 4 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं उपचार के दौरान पार्षद प्रताप विश्वास के दूसरे पैर में भी फ्रैक्चर पाया गया। जिन्हें उपचार के लिए ओजस हॉस्पिटल देवली में ले जाया गया है। जबकि कुमोद का कोटा अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मारपीट में प्रताप विश्वास के दोनों पैर फ्रैक्चर हुए हैं। रिपोर्ट में पाइप एवं सरिए से पीटने का आरोप लगाया है। मारपीट प्रताप नारायणी कॉलोनी में करना बताया।

प्रीवियस न्यूज़

पालिका पार्षद व एक अन्य युवक का अपहरण बुरी तरह पीटा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d