Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति के सदस्यों की ओर से सोमवार सुबह दीवाली स्नेह मिलन मनाया गया।

इस मौके पर समिति के सदस्य व पदाधिकारी संरक्षक नवल मंगल के आवास पर पहुंचे। यहां जनसेवा समिति के सदस्यों ने आतिशबाजी की तथा दीपावली की खुशी का इजहार किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने परस्पर दीपावली की शुभकामना दी तथा सुख दुख जाने। स्नेह मिलन कार्यक्रम में समिति सदस्यों ने अपने वक्त के दिवाली के किस्से भी सुनाए। इस दौरान जन सेवा समिति के घीसालाल टेलर, कानसिंह राणावत, कन्हैयालाल लुनिवाल, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, कृष्ण गोपाल शर्मा समेत सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे।




