Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजर्जर पाइप लाइन बदलने एवं टूटी मरम्मत कराने की मांग

जर्जर पाइप लाइन बदलने एवं टूटी मरम्मत कराने की मांग


Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका के पार्षद लोकेश लक्षकार ने बुधवार को सहायक अभियंता जलदाय विभाग को ज्ञापन सौंपकर वर्षों पुरानी, टूटी पाइप लाइनों बदलने व लीकेज पॉइंट को दुरूस्त करने की मांग की है।

यहां पार्षद लोकेश लक्षकार, सत्यनारायण भदादा, हंसराज सिंहल ने जलदाय विभाग में कॉलोनी की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शहर की जनता कॉलोनी जलदाय विभाग कार्यालय व पानी की टंकी के बिलकुल नजदीक है। उक्त कॉलोनी में करीब 30 साल पूर्व भूमिगत पाइप लाइन डाली गई थी, जो उस समय के अनुरूप पर्याप्त थी। लेकिन उक्त पाइप लाइन अब अपर्याप्त साबित हो रही है। इनके माध्यम से हो रही जलापूर्ति मौजूदा समय में अपर्याप्त है। लिहाजा कॉलोनी में पुरानी पाइप लाइनों को बदला जाना जरूरी हो गया है।

इसके अलावा गौरव पथ पर मयूरी साड़ी के सामने, दयाल हॉस्पिटल के पुराने भवन के सामने व अरिहंत प्रिंटर्स वाली गली में कई महीनों से पाइप लाइन टूटी हुई है। जिससे सैकड़ों लीटर पानी रोजाना व्यर्थ बह रहा है। जिन्हें भी मरम्मत कराना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d