Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर नासिरदा में बुधवार को पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन हुआ।
मंदिर के पुजारी रामवतार तिवारी ने बताया कि इससे पूर्व भगवान लक्ष्मीनाथ के फूल बंगला की झांकी सजाई गई।।लक्ष्मीनाथ रामधनी मंडल द्वारा संकीर्तन किया गया। भगवान लक्ष्मीनाथ को पौष बड़े का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। पौष बड़े के भोग के प्रसाद को लेने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी इससे पूर्व महिलाओं ने भी कीर्तन द्वारा भगवान को रिझाया। इसी तरह देवली के लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर छतरी चौराहा में तेलियान समाज द्वारा पौष बड़ा का भोग लगाया गया। यह आयोजन राठौर तेलियान नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित किया गया। भोग लगाकर लोगों को प्रसादी बाटी गई।



