Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationविद्यालय स्तर पर प्रेरकों को अधिक से अधिक जोड़े

विद्यालय स्तर पर प्रेरकों को अधिक से अधिक जोड़े

वाॅलेंटियर दक्ष प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण


Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत विद्यालय और समुदाय के बीच सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरक की अवधारणा पर कार्य किया जा रहा हैं।

जिससे कोई भी व्यक्ति निःस्वार्थ भावना से विद्यालय हित में मदद या सेवा दे सके। वहीं विद्यालय हित में अपना बहुमूल्य समय दे सके। सीबीईईओ कार्यालय में राज्य स्तरीय संदर्भ व्यक्ति भँवर लाल वैष्णव ने ब्लॉक के पीईईओ विद्यालयों के दक्ष प्रशिक्षकों को प्रारम्भिक शिक्षा की चुनौतियां, प्रेरक के कार्य एवं भूमिका, विद्यालय में संचालित कार्यक्रमों की समझ एवं समुदाय की भागीदारी, विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, प्रकिया एवं कार्य, बालिका शिक्षा एवं योजनाएं, प्रभावी सम्प्रेषण आदि विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। डॉ. सीमा पाराशर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय स्तर पर प्रेरकों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर उन्हें विद्यालय विकास एवं शिक्षा में सहभागिता प्रदान करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान संदर्भ व्यक्ति शम्भु दयाल वर्मा भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d