Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023दो आवेदन निरस्त हुए, 16 सही पाए गए, 18 ने किया था...

दो आवेदन निरस्त हुए, 16 सही पाए गए, 18 ने किया था नामांकन

अब चलेगा नामांकन वापस लेने का दौरा, इसके बाद ही स्थिति होगी साफ

Deoli News 8 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भर गए नामांकन की मंगलवार को संवीक्षा हुई। इसमें दो प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए।


रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की सूचना के मुताबिक देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय समेत अलग-अलग पार्टियों से कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें डॉ. राजेश जैन का नामांकन निरस्त कर दिया गया। यह नामांकन चुनाव चिन्ह की वजह से खारिज किया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी से नामांकन भरा था। जबकि डॉ. राजेंद्र मीणा का आम आदमी पार्टी से नामांकन सही पाया गया।

इसी तरह कमलेश चौधरी का आवेदन भी निरस्त किया गया। दरअसल कमलेश चौधरी ने इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी से नामांकन दाखिल किया था। लेकिन उनके एक प्रस्तावक ने अंगूठा लगा दिया। इसकी वजह से यह नामांकन भी निरस्त कर दिया गया। ऐसे में अब तक 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वहीं अब प्रत्याशी 9 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d