Deoli News 8 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपमाला पर्व के बुधवार से वह चार दिन रहने की चलते शहर में पटाखे व मिठाइयां की दुकानें सज गई है। इसकी वजह से त्यौहार की रौनक दिखने लगी है।

इसी तरह शहर के फुटपाथ पर जगह-जगह मिट्टी के दीपक आदि की बिक्री बढ़ गई है। गौरतलब है कि आगामी 10 नवंबर को धनतेरस का पर्व है। इसी के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत हो जाएगी, जो भाई दूज तक चलेगा। इसे लेकर शहर में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। शहर में बस स्टैंड, छतरी चौराहा, छाया मार्केट, ममता सर्कल, चर्च रोड, पेट्रोल पंप चौराहा सहित क्षेत्र में पटाखे एवं मिठाइयों की दुकाने सज गई है।
लोग जल्द ही दीपावली की खरीदारी करेंगे। हालांकि मंगलवार को बाजार में खास रौनक नहीं रही। फिर भी त्योहार के नजदीक आते ही उम्मीद है कि ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी। बता देती हर वर्ष यातायात प्रबंधन करने के लिए प्रशासन व पुलिस की ओर से शहर के मुख्य बाजार के प्रवेश द्वारों को बैरिकेट्स लगाकर बंद किया जाता है। इन क्षेत्रों में केवल दुपहिया वाहन चालक ही भीतर जा सकेंगे।
जबकि चौपाहियां वाहनों को बाहर ही रहना होगा। उधर, पुलिस व प्रशासन को हर वर्ष शहर में गोवर्धन पूजन की रात युवको की टोली की ओर से परस्पर आतिशबाजी फेंकने की गलत परंपरा रोक लगाने की भी प्रयास करने होंगे। यह परंपरा वर्षो से जारी है, जो जानलेवा तक साबित हो सकती है।


