Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली संयोगिता गहलोत ने सोमवार रात नगरपालिका देवली की ओर से बस स्टेण्ड में संचालित रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित केयर टेकर से रेन बसेरा की मूलभूत व्यवस्था सर्दी से बचाव के लिए दरी, गद्दे, चादर, तकिया, कम्बल, रजाई, पीने के योग्य पानी की उपलब्धता, सफाई व स्वच्छता को निरीक्षण किया। इसी तरह पुरूषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग ठहरने की व्यवस्था, नहाने के लिए मौसम अनुकुल पानी की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा किट, रोगवाहक कीट नियंत्रण, भोजन की व्यवस्था, बीमार व्यक्तियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उपलब्ध रजिस्टर का अवलोकन कर निर्देश दिए।



