Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन बसंत महाराज ने भागवत महात्म्य का वर्णन किया। कथा की शुरुआत दीप प्रज्वलन, भागवत आरती और विश्व शांति प्रार्थना के साथ की गई।
उन्होंने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है। भागवत कथा ज्ञान का वह भंडार है, जिसके वाचन और सुनने से वातावरण में शुद्धि तो आती ही है, साथ ही मन और मस्तिष्क भी स्वच्छ हो जाता है। उन्होंने कहा कि मानव शरीर मिलने का उद्देश्य भगवान की भक्ति कर जन्म-जन्मांतर के चक्र से मुक्त होना है।
गणगौर पूजा में सूर्य को अर्घ्य
शहर के छाया मार्केट स्थित राजेंद्र टेंट हाउस पर चल रही सामूहिक गणगौर पूजा के तहत बुधवार सुबह महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद सामूहिक रूप से भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य दिया। इस दौरान महिलाओं ने सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर परिक्रमा की तथा मंत्र उच्चारण किया।



