Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा कड़ाके की सर्दी और शीतलहर और मौसम विभाग के पूर्व अनुमान को देखते हुए टोंक जिला कलक्टर सौम्या झा ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए छुट्टी के आदेश जारी किए है।
उक्त आदेश में जिला कलक्टर ने कक्षा एक से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है, ताकि छोटे बच्चे शीत लहर में अपना बचाव कर सके। यह आदेश सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में लागू होगा। वही स्कूल स्टाफ यथावत कार्य करेगा। नियमों के उल्लंघन किए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उल्लेखनीय है कि हर बार स्कूलों में छुट्टियां खत्म होने के साथ ही सर्दी के तेवर तीखे हो जाते हैं। लिहाजा प्रशासन को पुनः छुट्टियां करनी पड़ती है।



