Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeRajasthan Newsस्वदेशी जागरण मंच का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

स्वदेशी जागरण मंच का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

स्वालंबी भारत एवं स्वदेशी विकास यात्रा के बारें में दिया सम्बोधन


Deoli News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वदेशी जागरण मंच जयपुर प्रांत के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय सम्मेलन आदर्श विद्या मंदिर मालवीय नगर अलवर में गत 5 व 6 जनवरी को हुआ।

स्वदेशी जागरण मंच जयपुर प्रांत संयोजक व देवली निवासी सुरेन्द्र नामा ने बताया कि प्रांत सम्मेलन में अखिल भारतीय संगठक कश्मीर लाल, प्रांत संघ चालक महेन्द्र सिंह मग्गो, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, अखिल भारतीय सह महिला कार्य प्रमुख अर्चना मीना, राजस्थान क्षेत्र संयोजक सतीश आचार्य, अनिल वर्मा क्षेत्र समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान ने विभिन्न सत्रों में उद्बोधन दिया। उक्त सम्मेलन में सुरेन्द्र नामा प्रांत संयोजक, लोकेंद्र सिंह नरूका प्रांत समन्वयक एवं प्रांत सहसंयोजक मनीषा शर्मा, प्रांत महिला कार्य प्रमुख सहित जयपुर प्रांत के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को दत्तोपंत ठेंगड़ी और स्वदेशी की विकास यात्रा, स्वावलंबी भारत अभियान, कार्यकर्ता विकास, प्रवास, आगामी कार्यक्रम विषयों पर जानकारी दी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d