Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में सोमवार को अधीनस्थ विद्यालयों की कक्षा एक में हिन्दी पढाने वालों अध्यापकों का भाषायी प्रशिक्षण नोडल हुआ।
यह प्रशिक्षण प्रधानाचार्य जय कुमार जैन की अध्यक्षता में हुआ। प्राचार्य जैन ने बताया कथ 42 प्रश्नों का सर्वे प्रपत्र 15 जनवरी तक भरना अनिवार्य है। उप प्राचार्य दयानंद वर्मा, रघुनंदन पंचोली, व्याख्याता प्रदीप बिडला, तुलसीराम शर्मा ने पीडीएफ भरने की विधि विस्तार से समझाई। इस दौरान अनिल भारद्वाज, विष्णु शर्मा, बुद्धि प्रकाश गुर्जर, रामसवरूप बैरवा, बाबूलाल मीणा, कैलाश गुर्जर, अनिता गुप्ता आदि उपस्थित थे।


