Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजकोट में गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में शिक्षक को कर्मचारियों, विद्यार्थियों व आम लोगों ने हस्ताक्षर कर लोगों को चुनाव में जागरूक होकर मतदान करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य मतदान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करना है।
इस दौरान प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा, स्वीप प्रभारी मनोज कुमार मीणा, बद्रीलाल कहार, देवनारायण मीणा समेत मौजूद थे। उल्लेखनीय कि इससे पहले बुधवार को पंचायत समिति में कर्मचारियों ने भी हस्ताक्षर अभियान चलाया था। प्रशासन की ओर से यह सब प्रयास लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। याद रहे कि आगामी 25 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में आम लोगों को जागरुक होकर इसमें मतदान करना होगा, ताकि एक सुशासन सरकार बनाई जा सके।



