Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023पूर्व मंत्री सैनी को फिर मिला बीजेपी से टिकट

पूर्व मंत्री सैनी को फिर मिला बीजेपी से टिकट


Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली- उनियारा विधानसभा से सटी बूंदी जिले की हिंडोली  बहुप्रतीक्षित सीट पर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति पर आखिर अपनी मोहर लगा दी। हिंडोली विधानसभा सीट से पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी को चुनाव मैदान में उतारा है।


जहां उनका कांग्रेस सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना से मुकाबला होगा। उल्लेखनीय है देवली उपखंड के आवा निवासी पूर्व कृषि मंत्री डॉ. सैनी की लंबे समय से हिंडोली विधानसभा क्षेत्र से तैयारी चल रही थी। उनके नाम की चर्चाएं राज्य की कई सीटों से थी, लेकिन आखिरकार उन्हें हिंडोली से दुबारा पार्टी का टिकट मिला है। वे वर्ष 2008 में पहले भी एक बार चुनाव लड़कर जीत चुके है। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा को त्रिकोणीय मुकाबले में हराया था। बीजेपी नेतृत्व ने इसके बाद वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बारां जिले के अंता सीट से चुनाव लड़ने भेजा और डॉ. सैनी वहाँ भी जीते।

अबकी बार बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने हिंडोली सीट से फिर एक बार उन पर विश्वास जताया है। डॉ. सैनी का हिंडोली में यह दूसरा चुनाव होगा। सैनी को टिकट मिलने की खबर मिलने के साथ क्षेत्र में खुशी फैल गई। लोगो व समर्थकों ने मिठाईयां खिलाकर व आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d