Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023जहाजपुर विधानसभा में अब तक 5 नामांकन भरे गए

जहाजपुर विधानसभा में अब तक 5 नामांकन भरे गए


Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव में भरे जा रहे नामांकन दौर में समीप की जहाजपुर विधानसभा में भी 5 प्रत्याशियों ने अब तक नामांकन भरे हैं। 

निर्वाचन आयोग की जानकारी के अनुसार जहाजपुर से एक महिला व 4 पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। महिला प्रत्याशी भारतीय ठाकुर निवासी बरोडा, तहसील जहाजपुर है। जिसने बहुजन समाज पार्टी से नामांकन भरा है। इसी तरह गोवर्धन गुर्जर निवासी तस्वारिया पंडेर व शैतान मीणा निवासी विंध्याभाटा ने निर्दलीय नामांकन भरा है।

इसी तरह बीजेपी से जहाजपुर तहसील के सरसिया गांव निवासी गोपीचंद मीणा ने नामांकन भरा है।  वही महावीर प्रसाद निवासी भीलवाड़ा ने राइट टू रिकॉल पार्टी से नामांकन भरा है। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर ने भी नामांकन भर दिया है। लेकिन एफिडेविट नहीं दिए जाने की वजह से वेबसाइट पर उनकी जानकारी प्रदर्शित नहीं है। बता दे कि सोमवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन है। बताया गया कि गुर्जर सोमवार को अपने समर्थको के साथ नामांकन भरेंगे। इस दौरान अन्य प्रत्याशी अपने समर्थको के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा नामांकन भरा। रिटर्निंग अधिकारी जहाजपुर कहना है कि अब तक 6 नामांकन आ चुके हैं। एफिडेविट के अभाव में छठे प्रत्याशी की जानकारी वेबसाइट पर नहीं है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d