निष्पक्ष मतदान करें
Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के देवली गांव में गुरुवार को थाना पुलिस व सीआरपीएफ बल सदस्यों की ओर से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया।
यह फ्लैग मार्च देवली गांव के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा। इसमें पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार, थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव व सीआरपीएफ के कमांडेंट विनोद कुमार समेत पुलिसकर्मी व बल के जवान थे। उक्त फ्लैग मार्च के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों को संदेश दिया कि वह निष्पक्ष व बिना डरे मतदान करें। कानून व प्रशासन उनके साथ है। उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

नासिरदा थाना क्षेत्र में भी हुआ फ्लैग मार्च
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पुलिस थाना नासिरदा क्षेत्र के ग्राम हिसामपुर, नासिरदा कस्बा, थांवला, रामथला सहित गांवों में नासिरदा थाना प्रभारी हरिमन मीणा व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निरीक्षक राजेंद्र सिंह बिजारणिया के नेतृत्व में निरीक्षक पंकज, निरीक्षक ओमाराम, निरीक्षक रामचरण चौधरी एवं टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन बिना किसी भेदभाव और डर के निष्पक्ष चुनाव में भाग ले।



