Deoli News 1 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में विश्व एड्स दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी रमेश चंद मीणा के निर्देशन में जागरूकता संगोष्ठी हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा ने बचाव के उपचार, इस वायरस के प्रति लोगो में जागरूकता फैलाने व सकारात्मक सोच रखने की बात कही। संकाय सदस्य डॉ. डीपी त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति परंपरा एवं नैतिकता का अनुकरण कर स्वस्थ जीवन जीते हुए एड्स से बचा जा सकता है। प्रो. सत्यनारायण मीणा ने बताया कि असुरक्षित यौन संबंधों से ही एड्स जैसी बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है। डॉ. ज्योति गुप्ता ने बताया कि जागरूकता ही इस एड्स
बीमारी का उपचार है। यहां महाविद्यालय के संकाय सदस्य प्रो. अनन्त चौधरी, निशा मीणा, सावरमल कुमावत, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, मनीष नैनीवाल, विजय मीणा, डॉ. निकिता मंगल, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. वंदना यादव एवं एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक थे।



