प्रत्याशी व समर्थको की धकधकी बढ़ी, जनादेश की हरी झंडी का इंतजार
Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव 2023 के तहत गत 25 नवंबर को पूरे प्रदेश में मतदान हो चुका है। वही देवली-उनियारा विधानसभा सहित सभी क्षेत्र के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में लॉक हो गया है। जिसका खुलासा रविवार को मतगणना के साथ होगा। ऐसे में प्रत्याशियों को जनादेश की हरी झंडी का इंतजार रहेगा।
लेकिन मतगणना की तिथि करीब आते ही विभिन्न प्रत्याशियों व उनके समर्थको की धकधकी की बढ़ने लगी है। उल्लेखनीय है कि देवली-उनियारा विधानसभा में बीजेपी के प्रत्याशी विजय बैंसला व कांग्रेस के प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीणा आमने-सामने है। जबकि दोनों प्रत्याशियों को जनसेवा समिति के संयोजक व आरएलपी प्रत्याशी डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर चुनौती दे रहे हैं। हालांकि गुर्जर बीजेपी व कांग्रेस प्रत्याशी को कितनी टक्कर दे पाएंगे। इसका पता रविवार को मतगणना के साथ लगेगा। लेकिन उनके समर्थक विक्रम सिंह गुर्जर की सफलता तक के दावे कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीणा एक बार सांसद व स्थानीय विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें उन्हें दो बार चुनाव लड़ने का अनुभव हो चुका है तथा स्थानीय विधानसभा उनकी जाति के अच्छे खासे वोट है।
वे पिछले 5 साल में कराए गए कार्यों के आधार पर वापस आने की उम्मीद कर रहे हैं। उधर, दूसरी ओर गुर्जर आरक्षण समिति कैसे संयोजक रह चुके कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला के पुत्र विजय बैसला ने बीजेपी से चुनाव लड़ा। उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी तथा राज्य सरकार व कांग्रेस प्रत्याशी की कमियों को लेकर चुनाव लड़ा। उन्होंने अपने प्रचार के दौरान बांटे गए पर्चों में प्राथमिकता भी गिनाई है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र अपनी साख बचा पाएंगे या फिर भाजपा प्रत्याशी अपने विधायक बनने के लक्ष्य को पूरा करेंगे। वही मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने वाले आरएलपी प्रत्याशी डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर भी बरसों से कर रहे मेहनत की सफलता की क्रियान्वित्ती का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इन तीनों प्रमुख प्रत्याशियों के अलावा 11 प्रत्याशी अन्य मैदान में है। इनमें आम आदमी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी समेत कई निर्दलीय प्रत्याशी है।



