Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली के तत्वावधान में इस वर्ष भी सर्दी के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद व असहाय बच्चों को जर्सियां वितरित की गई है।
समिति के अध्यक्ष घीसालाल टेलर व संयोजक कन्हैयालाल लुनीवाल ने बताया कि समिति को 200 जर्सिया वितरित करनी है। इसके तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली, प्राथमिक प्रताप कालोनी, आंगनबाडी गांधी पार्क, डंडाडोली प्राथमिक विद्यालय देवली समेत अन्य स्कूलों जर्सिया वितरित की गई। वितरण में सत्यनारायण गोयल, प्रहलाद शर्मा, श्याम लाल पारीक, चांदमल पारीक, नवल जांगिड, राजेन्द्र कुमार शर्मा व राजेन्द्र कुमार शर्मा ने सेवाएं दी है।



