Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमंत्री बनाए जाने पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई

मंत्री बनाए जाने पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई


Deoli News 31 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मालपुरा-टोडारायसिंह विधायक कन्हैयालाल चौधरी को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर रविवार को नासिरदा देहात मंडल कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

इसे लेकर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए तथा चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई तथा परस्पर मिठाई खिलाई। इस मौके पर महामंत्री रतनलाल माहेश्वरी, जीएसएस अध्यक्ष शिवराज धाकड़, पंकज जैन, नारायण धाकड, कैलाश सेन, विट्ठललाल जैन, मनोज गौतम, राकेश जैन, मनोज धाकड़, ज्ञानसिंह सासी, राजेश पारीक, राजकुमार माहेश्वरी समेत मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि चौधरी तीसरी बार विधायक बने हैं। जिन्हें इस बार मंत्री बनने का मौका भी मिला है। देवली से भी कई कार्यकर्ताओं व समर्थको ने जयपुर जाकर उन्हें बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d