-
लोगों को आते देख शटर बंद किया
-
एक घंटे की मशक्कत के बाद दो लोगों को निकाला बाहर
-
महिलाओं ने कहा निकलना हो रहा है दुभर
Deoli News 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर तेली मोहल्ला स्थित शराब की दुकान के गुरुवार देर रात तक खुली मिलने पर जोरदार हंगामा हो गया। इस दौरान लोगों के विरोध को देखते हुए शराब विक्रेताओं ने शटर बंद कर दिए।
दरअसल गुरुवार रात आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा नेता विजय बैंसला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी साहू समाज के युवाओं के साथ बैठक ले रहे थे। इस दौरान वहां पर तेली मोहल्ले की कुछ महिलाएं पहुंच गई और मोहल्ले के नुक्कड़ पर स्थित शराब की दुकान पर दुकान संचालकों द्वारा अंदर बैठाकर शराब पिलाने की शिकायत की ओर कहा की इस गली से महिलाओं का निकलना भी दूभर हो गया है। आए दिन शराबी महिलाओं पर फब्तियां कसते है। यदि किसी को जहाजपुर रोड की ओर जाना हो तो अन्य गलियों से होकर जाना पड़ता है। महिलाओं द्वारा की शिकायत के बाद भाजपा नेता विजय बैंसला मोहल्लेवासियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
अंदर से बंद कर लिया सेल्स मैनेजर ने
जिस पर शराब की दुकान में मौजूद लोगों ने दुकान का शटर अंदर से बंद कर लिया। जिसे खुलवाने लिए एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर पहुंचे विजय बैंसला ने पुलिस और आबकारी अधिकारी को मौके पर बुलाया और लोगों की लिखित शिकायत पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और आबकारी और पुलिस के अधिकारी शटर खुलवाने की मशक्कत करते रहे। भाजपा नेता विजय बैंसला भी मौके पर बैठ गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शराब की दुकान के पीछे के शटर को खुलवाने के बाद दो लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया।
तब जाकर बैंसला वहा से रवाना हुए। इस दौरान थाना प्रभारी राजकुमार नायक आबकारी निरीक्षक अशोक, आबकारी थाना प्रभारी हेमराज सहित पुलिस जाप्ता मौजूद था।
रिटर्न कंप्लेंट है एफआईआर काटे
भाजपा नेता बैसला ने अधिकारियों को कहा कि तत्काल एफआईआर काटे तथा कार्रवाई करें। मुझे एक्शन चाहिए, मेरे पास रिटर्न कंप्लेंट है। इससे पहले भाजपा नेता के साथ मौके पर पहुंचे लोगों ने शराब के ठेकेदारों को उलाहना दिया। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने रात 8 तक का समय तय कर रखा है तो देर तक शराब क्यों बेची जा रही है।



