Desk News 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए 9 उम्मीदवारों के द्वारा 11 नामांकन दाखिल किए गए।
सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार बंसीवाल ने बताया कि टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए आईएनसी से हरीशचंद्र मीना, बीजेपी से सुखबीर सिंह जौनपुरिया, बहुजन समाज पार्टी से प्रहलाद सैनी, कपूर चंद, भारत आदिवासी पार्टी से जगदीश प्रसाद मीना, असंख्य समाज पार्टी से कजोड़ सांसी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) विजेंद्र एवं निर्दलीय प्रत्याशी माखन लाल मीना, सौरभ गोगर, गिर्राज प्रसाद मीना, नरेंद्र चौपड़ा एवं खुशीराम ने अपना नामांकन दाखिल किया। जबकि टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों से करीब 21 लाख मतदाता शामिल है।
अब तक भरे गए नामांकनों की शुक्रवार को जांच की जाएगी। वहीं 8 अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। उल्लेखनीय है कि टोंक सवाईमाधोपुर सीट के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। जबकि 4 जून को मतगणना होगी।


