Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsसकल जैन समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 11 जून को

सकल जैन समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 11 जून को


Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीमहावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट देवली के तत्वाधान में महावीर नवयुवक मंडल देवली की ओर से आगामी में 11 जून को सकल जैन समाज देवली के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा।

नवयुवक मंडल के प्रवक्ता विशाल जैन ने बताया कि यह प्रतिभा सम्मान समारोह श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर गांधी पार्क देवली में सुबह 8:30 बजे आयोजित होगा। इसमें वर्ष 2024 के दौरान कक्षा 10 व 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पात्र विद्यार्थी अपने अंक तालिका की फोटो प्रति प्रदीप लुहाड़िया व योगेंद्र सेठी को 6 जून तक जमा कर सकेंगे। इसके बाद आने वाली अंक तालिका सम्मिलित नहीं की जाएगी। वही सम्मान समारोह में पात्र विद्यार्थियों का उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रवक्ता ने बताया कि नवयुवक मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी व दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष विमल कुमार जैन के मार्गदर्शन में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d