गर्मी से कोई राहत नही
Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बुधवार सुबह जब शहरवासियों ने नींद से आंखे खोली तो 30 डिग्री की गर्मी ने ” गुडमार्निंग” की। भीषण गर्मी के दौर में अलसवेरे ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
इसके बाद तो जैसे सूर्य भगवान हर घण्टे “रौद्र” रूप दिखाते गए। करीब 6 घण्टे में यानि दोपहर 12 बजे शहर में जैसे आग बरसने लगी। सुबह जब सूर्यनारायण उदय हुए तो 32 डिग्री का तापमान दर्ज हुआ। बीते 6 घण्टों में ये 8 डिग्री तक बढ़ गया । जिससे सुबह ही तेज गर्मी का एहसास हुआ। लोगों को नहाने के कुछ क्षणों बाद ही शरीर पर पसीने से सरोबार होना पड़ा। जैसे-जैसे आसमान से आग बरसने लगी वैसे ही बाजारों, सड़को पर लोगों की आवाजाही नगण्य हो गई। लोग पेड़ों की घनी छायाओं के तले आश्रय पाते देखे गए। गर्म लू की लपटों ने जैसे समूचा जनजीवन प्रभावित किया। दोपहर 12 बजे तापमान ने छलांग लगाई और पारा 42 डिग्री पर जा पहुँचा।
अपरान्ह 2 बजे 44 डिग्री ने पारे को छू लिया। जबकि 3 बजे तक 45 डिग्री तक तापमान पहुँचने की सम्भावना है। ये स्थित शाम 4 बजे बाद तक बनी रह सकती है। बुधवार रात बड़ी गर्म रहने वाली है। भीषण गर्मी से बाजार व सड़के सूनसान है।


