Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsकन्या महाविद्यालय में प्रवेश शुरू, कैंप में सीख रहे हैं यौगिक अभ्यास

कन्या महाविद्यालय में प्रवेश शुरू, कैंप में सीख रहे हैं यौगिक अभ्यास


Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आगामी 10 जून से शुरू होगी। ऐसी छात्राएं जो महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहती हैं।

वे 10 जून से अपना आवेदन ई मित्र के माध्यम से ऑनलाइन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून है। महाविद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 24 जून को किया जाएगा । वरीयता सूची में शामिल छात्राएं 27 जून तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेज का सत्यापन करवा सकेंगी। मूल दस्तावेजों के सत्यापन बाद छात्राएं ई मित्र पर जाकर अपनी फीस जमा करवा सकेंगी। जबकि प्रवेशित छात्राओं की अंतिम सूची का प्रकाशन 28 जून को होगा।

समर कैंप में बच्चे सीख रहे हैं योग प्राणायाम

दूनी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ देवली की ओर से जिला सहायक स्काउट कमिश्नर एवं प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार के निर्देशन में चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर में प्रतिदिन नियमित रूप से बच्चे योग, प्राणायाम आसन और ध्यान की मुद्राएं सीख रहे हैं।

कैंप प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजीलाल जाट के सानिध्य में योग की विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। जिसमें बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभांति, भ्रामरी, शीतली आदि प्राणायाम के साथ विभिन्न आसन सिखाए जा रहे हैं। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक जाट ने 21जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रूपरेखा बताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d