सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगा पानी
Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के धुआं कला स्थित लघु सिंचाई परियोजना का 17 फीट भराव क्षमता वाला मोतीसागर बांध सोमवार को छलक गया है।
गौरतलब है कि इस बांध से 2200 हैक्टर जमीन सिंचित होती है। रविवार रातभर लगातार बारिश के लगातार होने से सोमवार दोपहर 2 बजे 13 बुर्जों पर 6 इंच की चादर चलने लगी। धुआं कला नायब तहसीलदार रामदेव धाकड़ ने थाना अधिकारी घाड़ को पत्र लिखकर बांध पर आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था करवाने की मांग की है। वहीं गेरोली तालाब के टूटने की संभावना के चलते तालाब की पाल को काटकर पानी की निकासी की गई। उल्लेखनीय है कि मोती सागर बांध पर हर वर्ष मानसून के दौरान हजारों सैलानी जाते हैं। लेकिन हर वर्ष यह सैलानी अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। पुलिस को हर बार मशक्कत करनी पड़ती है।



