Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी नासिरदा मंडल की मंगलवार को उप चुनाव की तैयारियों को लेकर संघटनात्मक बैठक हुई। भले ही उक्त बैठक में कार्यकर्ताओं से विचार जाने जा रहे हैं। लेकिन पार्टी पदाधिकारी इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की मंशा व संभावित प्रत्याशियों की स्थिति भांप रहे हैं।
इस बैठक में स्थानीय विधानसभा उपचुनाव प्रभारी, भीलवाड़ा सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने भाजपा मंडल के कार्यकारिणी सदस्यो, पदाधिकारीयो, मोर्चा अध्यक्षों शक्ति केंद्र संयोजको, बूथ अध्यक्षो, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यो, सरपंचो, पूर्व सरपंचो, जनप्रतिनिधियो व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से अपने बूथ को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आपस में एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को जिताए। चाहे पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाए, उसके साथ एकजुट होकर लगना है। मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ और विस्तारक प्रभारी वेदप्रकाश खटीक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
यहां विस्तारक विकास शर्मा, संयोजक लोकेश, विमल जैन, मोहन सैनी, दशरथ शर्मा, भंवर जाट, पदम जैन, महावीर सेन, महेश नामा, मनोज खांडल, रामदेव धाकड़, नन्द लाल गुर्जर, भारत सिंह, सुखलाल मेघवंशी, शिवराज धाकड़, अमरजीत धाकड़ आदि उपस्थित थे।


