Jahazpur News 18 अक्टूबर (आज़ाद नेब) राजकीय महाविद्यालय जहाजपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय कैम्प का आयोजन हुआ।
इसमें साइबर सुरक्षा व अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। एनएसएस प्रभारी सहायक आचार्य विष्णु कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलम जैन व विशिष्ट अतिथि एसआई बलवीर खां थे। एसआई खां ने छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरीके से साइबर अपराधों से बच्चे सुरक्षित रह सकते है। इसी तरह अहिल्या बाई होल्कर के आदर्शों, लोककल्याण, मानकीय कार्यों व उनके जीवन परिचय के बारे में बताया गया। यहां सहायक आचार्य सुनीता कुमारी, गौरख चौधरी, लालचन्द, मनिश व प्रयोगशाला सहायक निरमा कुमारी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान अंजली कुमारी रेगर, द्वितीय स्थान छवि शर्मा व तृतीय स्थान मुस्कान रही।



