Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeElection Newsलोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया, स्टॉल लगाकर जागरूक किया

लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया, स्टॉल लगाकर जागरूक किया


Deoli News 24 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली की ओर से विधानसभा उप चुनाव के तहत स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी टोंक के निर्देशानुसार “लोकतन्त्र में मतदान का महत्व” बताने के लिए मतदाता एप एवं 1950 टोल फ्री नम्बर की जानकारी मतदाताओं को देने के लिए महाराणा प्रताप चौराहा देवली, बस स्टैंड परिसर एवं महाराजा अग्रसेन चौराहा पर स्टॉल लगाई और सामग्री के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नगर पालिका राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार मीणा, उमेश कुमार वर्मा वरिष्ठ प्रारूपकार, अल्ताफ हुसैन कनिष्ठ सहायक, उमेश कुमार शर्मा फायरमैन द्वारा स्टॉल पर आमजन को लोकतन्त्र में मतदान का महत्व बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d