Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवउठनी एकादशी एवं श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के मौके पर भगवान खाटू श्याम के दर्शनों के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे लेकर सिरोही स्थित पंडित दीनदयाल कृषि महाविद्यालय परिसर के खाटू धाम में लोग दर्शनों के लिए पहुंच रहे है।
इस दौरान सुबह से ही श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। कई श्रद्धालु आसपास के गांव एवं देवली से पैदल ही मंदिर पहुंच रहे हैं। वही जन्मोत्सव के मौके पर खाटू बाबा की मनमोहक फूलों से झांकी सजाई गई। श्रद्धालु यहां भजन कीर्तन करते हुए आ रहे हैं और जन्मोत्सव पर के काटकर प्रसाद के रूप में वितरित कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जन्मोंत्सव के मौके पर आज रात 7:30 बजे भजन संध्या शुरू होगी। इस मौके पर श्याम महिमा, भगवान शाम का दिव्य श्रृंगार, पवित्र अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। वहीं श्याम बाबा का भव्य दरबार से जाकर छप्पन भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर भजन गायक विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसे लेकर सिरोही खाटू धाम में तैयारी चल रही है। वही श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार तैयार किया जाएगा।



