Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertशीतलहर से धूजने पर मजबूर हुए लोग

शीतलहर से धूजने पर मजबूर हुए लोग


Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वर्ष 2024 की समाप्ति के अंतिम दौर में गुरुवार को शहर सहित आसपास के इलाकों में चली शीतलहर ने लोगों को धूजने पर मजबूर कर दिया।

इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ। वहीं लोग दुबके रहे। हालांकि यह ठंड के हालात सुबह से बने रहे। तेज हवा के चलते लोगों को बर्फीली सर्दी का एहसास हुआ। दिन में एकाध बार सूर्यनारायण निकले। लेकिन बादल छाए रहने के चलते धूप में बेअसर रही। बाजारों में एवं घरों में लोग अलाव तपते रहे। शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकांश वक्त लोग घरों में रहे। वही दुकानों पर भी ग्राहक बेहद कम रही। इस दौरान अपराह्न 3 बजे 22 डिग्री टेंपरेचर दर्ज किया गया। लोग, महिलाएं, बच्चे गर्म कपड़ों से लिपटे रहे। अधिकांश महिलाएं दिनभर शॉल ओढ़े रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d