Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडॉ. कविता को एसटी केटेगरी में मिली फर्स्ट रैंक

डॉ. कविता को एसटी केटेगरी में मिली फर्स्ट रैंक


Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर निवासी डॉ. कविता मीणा पुत्री मदनलाल मीणा ने हाल ही में घोषित हुए मेडिकल ऑफिसर डेंटल में एसटी कैटेगरी में पूरे राजस्थान में फर्स्ट रैंक प्राप्त की है।

जानकारी के अनुसार डॉ. कविता ने मेडिकल ऑफिसर डेंटल में कॉमन लिस्ट में 68 वीं रैंक प्राप्त की है। जबकि एसटी कैटेगरी में कविता को पूरे राजस्थान में फर्स्ट रैंक मिली है। कविता ने हाल ही में जिला अस्पताल केकड़ी में जॉइनिंग की है। मदन लाल मीणा ने बताया कि उनकी पुत्री कविता ने गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज जयपुर से एमडीएस किया है। उसमें भी कविता ने वर्ष 2018 में पहली रैंक प्राप्त की थी। जबकि कविता के भाई योगेश कुमार मीणा तमिलनाडु के कोडाईकनाल में डीएफओ है। कविता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मदनलाल, माता सुशीला देवी के मार्गदर्शन को दिया है। गौरतलब है कि मदन लाल मीणा इंडियन नेवी और मर्चेंट नेवी सेवानिवृत्त है। बता दे कि हाल ही में प्रदेश में 209 मेडिकल ऑफिसर डेंटल को पोस्टिंग मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d