Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सेन समाज विकास समिति देवली की आमसभा का आयोजन शनिवार को स्थानीय रावणा राजपूत धर्मशाला में आयोजित हुई।
प्रवक्ता टीकम सेन ने बताया कि आमसभा की अध्यक्षता मन्नालाल सेन ने की। मीटिंग में सदस्यता शुल्क, सामूहिक विवाह सम्मेलन चांदली, नगरफोर्ट श्यामजी महाराज जन्म महोत्सव, सेन जयंती धूमधाम से मनाए जाने एवं समाज की धर्मशाला, छात्रावास के लिए भूमि लेने पर सर्व सम्मति से निर्णय हुआ। बैठक में अध्यक्ष शम्भू कुमार सेन, बजरंग लाल सेन, रमेश चंद्र सेन, मुकेश कुमार सेन, लोकेश कुमार सेन, कन्हैयालाल सेन, मोहन लाल सेन समेत विकास समिति की कार्यकारिणी व समाज के लोग उपस्थित थे।



