Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्राह्मण समाज सत्यनारायण मंदिर विकास समिति की वार्षिक बैठक रविवार को मंदिर परिसर में भगवान सत्यनारायण की अध्यक्षता आयोजित की गई।
इसमें पूर्व कोषाध्यक्ष बद्रीलाल फ्लेट द्वारा आय व्यय लेखा जोखा समिति सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद तिवाड़ी ने सत्यनारायण मंदिर फर्श कराने की घोषणा की। इस मौके पर मंदिर विकास सहित कई मद्दों पर चर्चा की गई। समिति सदस्यों से मासिक शुल्क वसूलने पर बल दिया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण दाधीच, बाबूलाल राजोरा, रामप्रसाद, राकेश तिवाड़ी, महावीर शर्मा, राघव पाराशर, मधुसूदन उपाध्याय, महेश तिवाड़ी, सुरेश गौतम, प्रेमचंद राजोरा, सत्यनारायण तिवाड़ी समिति सदस्य मौजूद थे।
इस दौरान जगदीश दाधीच को ब्राह्मण समाज सत्यनारायण मंदिर विकास समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यहां मौजूद लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।


