Deoli News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर माह के दूसरे गुरुवार को आयोजित होने वाला अटल जनसुनवाई शिविर 9 जनवरी को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पंचायत समिति देवली परिसर में होगा।
उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि अटल जनसुनवाई सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।


