Deoli News 6 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पीर बाबा के पास स्थित महात्मा गाँधी स्कूल में (अंग्रेजी माध्यम) में प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू होने जा रही है।
प्रधानाचार्य सुशीला मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्कूल में कक्षा एक से 10 तक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो गई है। स्कूल के बाहर रिक्त सीटों की सूचना चस्पा कर दी गई है। प्रवेश आवेदन प्राप्त होने के बाद 16 जून 2025 को प्राप्त आवेदनों की सूचना बोर्ड पर चस्पा होगी। इसके बाद 18 जून को लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूचना चस्पा की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इच्छुक अभिभावक और विद्यार्थी प्रवेश के लिए स्कूल में संपर्क कर सकते हैं।



