Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमीना-मीणा समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी, मामला दर्ज करने की मांग

मीना-मीणा समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी, मामला दर्ज करने की मांग


Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डॉ. अंबेडकर विचार मंच देवली, राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ व मीणा कर्मचारी संगठन के लोगों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम को एक ज्ञापन सौंपा है।

जिसमें समता आंदोलन समिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि समता आंदोलन समिति ने अपने एक पत्र के माध्यम से आदिवासी मीना-मीणा समाज को आतंकी बताकर अभद्र टिप्पणी की है और सामाजिक वैमनस्यता फैलाई है। ज्ञापन में बताया कि समता आंदोलन समिति की इस तरह की अनर्गल टिप्पणियों से आदिवासी मीना-मीणा समाज की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है और समाज बदनाम हुआ है। ज्ञापन देने वाले लोगों ने मांग की है कि समता आंदोलन समिति के पदाधिकारियों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत और मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाए।

इस दौरान रंगलाल मीणा, यादराम मीणा, विनोद मीणा, बाबूलाल मीणा, रवि शंकर, रामसिंह, सुरेश, बाबू, कुलदीप, रामराज, प्रेमलाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d