Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार के अभियान “एक पौधा मां के नाम” पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुक्रवार को श्रीभूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर पनवाड़ में सीआईएसएफ की छठी आरक्षित वाहिनी ने पौधारोपण किया।
इस दौरान उप कमांडेंट शिवांशु प्रभाकर के निर्देशानुसार सहायक कमांडेंट नरेश कुमार सागवान व निरीक्षक राजीव कुमार व 20 बल सदस्यो, ग्राम प्रशासक सत्यनारायण माली, विनोद कुमार मीणा, महावीर माली, पूर्व सरपंच पूरणमल वर्मा, राजकुमार खटीक, संपत सिंह नरूका महामंत्री दुर्गालाल रेगर राजू मीणा सहित ग्रामीणों द्वारा 200 पौधे लगाए। उप कमांडेड शिवांशु प्रभाकर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। पंचायत प्रशासक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।



