Deoli News 31 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्लॉक की विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को।राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रखर राजस्थान 2.0 मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षिक प्रगति का प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
पीएम श्री स्कूल दूनी में हुआ कार्यक्रम
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर पोस्टर और स्लोगन प्रदर्शनी का अवलोकन कर एकता दौड़ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
गांवड़ी में मेगा पीटीएम का अवलोकन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में एसीबीईओ अरुण शर्मा द्वारा मेगा पीटीएम का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षिक प्रगति का प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
अरुण शर्मा ने विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों की मीटिंग लेकर सह शैक्षिक और शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए चर्चा की और अभिभावकों को अध्यापकों के साथ नियमित संपर्क के लिए प्रेरित किया।
बीजवाड स्कूल में हुआ कृष्ण भोग कार्यक्रम
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार पटेल की जयंती पर प्रखर राजस्थान 2.0 मेगा पीटीएम आयोजित की गई। यहां विद्यार्थियों ने कहानी, कविता और बाल गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना ने बच्चों के साथ प्रतिदिन चलने वाली गतिविधियों पर चर्चा की और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। बालकों को सेवानिवृत्ति पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थावला के शिक्षक हरजी लाल धाकड़ द्वारा श्रीकृष्ण भोग योजना में मिठाई सब्जी पूड़ी का भोजन करवाया गया।
देवली में शिविर का शुभारंभ
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में आज NSS+2 का द्वितीय एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता दिवस मनाने के साथ किया गया। सुबह 7 बजे स्वसेवकों के द्वारा रन फॉर यूनिटी की रैली निकाली गई। स्थानीय विद्यालय पहुंच कर किचन गार्डन में अमरूद और आंवला के 25 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
देवली में मासिक समीक्षा बैठक व पीटीएम का आयोजन
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में आज बालवाटिका के अंतर्गत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक व पीटीएम का आयोजन किया गया। उक्त बैठकों में विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि पीएम श्री योजना में सामुदायिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम के तहत मासिक समीक्षा बैठक में उस माह में आने वाले विद्यार्थियों का बर्थडे मनाना और मदर्स कंपटीशन का आयोजन करना होता है। इस अवसर पर एलकेजी की छात्रा सीता गुजराती के जन्मदिन का आयोजन कर तीन अभिभावक, एक माता व सभी बच्चों को गिफ्ट भी दिए गए।

देवड़ावास में कृष्ण भोग कार्यक्रम
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ावास में अध्यापक तुलसीराम शर्मा ने बालकों को कृष्ण भोग में कक्षा एक से आठ तक के बालक बालिकाओं को भोजन करवाया। प्रधानाचार्य जय कुमार जैन व उपप्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि शाला परिवार के अध्यापक तुलसीराम शर्मा के पुत्र अक्षय गौतम का जन्मदिन होने से बच्चों को स्पेशल दावत दी गई और कृष्ण भोग में दाना, नमकीन, पूड़ी, सब्जी बच्चों को खिलाई गई।


