Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली एसडीओ और डीएसपी ने किया रेस्टोरेंट का निरीक्षण

देवली एसडीओ और डीएसपी ने किया रेस्टोरेंट का निरीक्षण

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर दी चेतावनी


Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली उपखंड अधिकारी रूबी अंसार और पुलिस उपअधीक्षक हेमराज मुण्ड ने शुक्रवार को जयपुर रोड स्थित विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट्स का औचक निरीक्षण किया।

प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान टीम ने होटल म्हारो राजस्थान रिसॉर्ट, कृष्णा होटल, होटल सिद्धि विनायक और पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थित होटल डिबॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि वे केवल व्यावसायिक सिलेंडर या लकड़ी के ईंधन की भट्ठी का ही प्रयोग करें और किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करें। इसके साथ ही टीम ने हाईवे सर्विस स्टेशन और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की व्यवस्थाओं को भी जांचा।।प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d