Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा शुरू


Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर से सोमवार सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर संगीतमय श्रीराम कथा के लिए कलश यात्रा की शुरुआत हुई।

इस कलश यात्रा में दर्जनों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। कलश यात्रा बावड़ी बालाजी मंदिर से शुरू होकर शहर के पुलिस थाना, छतरी चौराहा, छाया मार्केट, जहाजपुर चुंगी नाका और गौरव पथ होते हुए अटल उद्यान स्थित टीनशेड कथा स्थल पर संपन्न हुई। इस मौके पर महामंडलेश्वर दिव्य मुरारी बापू और घनश्याम दास महाराज भी बग्घी में साथ थे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

अटल उद्यान स्थित टीनशेड में आयोजित यह संगीतमय श्रीराम कथा एक से 15 जून तक चलेगी, जिसका समय प्रतिदिन शाम 6.30 से रात्रि 10.30 बजे तक है।

33.60 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा उप जिला अस्पताल, टेंडर हुए जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d