Tuesday, July 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsकोबरा दंश से महिला की बचाई जान, डेढ़ घंटे में दिए 25...

कोबरा दंश से महिला की बचाई जान, डेढ़ घंटे में दिए 25 एंटी स्नेक वेनम


Jahazpur News 28 जुलाई (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर उपजिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने त्वरित उपचार की बदौलत किंग कोबरा के काटने से गंभीर हुई छत्तीसगढ़ निवासी कविता की जान बचा ली है। दरअसल सोमवार अलसुबह बिहाड़ा रोड स्थित ईंट भट्टे पर कार्यरत कविता को किंग कोबरा ने काट लिया था।

जिसके बाद परिजन उसे सांप के साथ अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नईम अख्तर और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप मीणा के नेतृत्व में इमरजेंसी उपचार शुरू किया गया। कोबरा का विष न्यूरोटॉक्सिक और हीमोटॉक्सिक प्रभाव उत्पन्न करता है, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है। चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए करीब डेढ़ घंटे के भीतर महिला को 25 डोज स्नेक एंटी वेनम और जीवनरक्षक उपचार दिए। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर है और सभी पैरामीटर सामान्य हैं, जिन्हें एहतियात के तौर पर दो दिन चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

डॉक्टरों ने आमजन से कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचे, इससे समय पर मिला उपचार ही जीवन बचाता है।

महिलाएं बेझिझक पुलिस से जुड़कर भागीदारी निभाएं-एसपी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here