4 लाख 6 हजार रुपए की राशि भी प्राप्त
Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ मंदिर देवली में शुक्रवार को भंडार की गणना की गई। इस दौरान भेंट पात्र में चांदी की बांसुरी, चांदी की माला और चांदी की चेन सहित विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई।
उपाध्यक्ष संपत सुवालका ने बताया कि भंडार से विभिन्न देशों की 13 विदेशी मुद्राएं भी मिलीं। भंडार की गणना के दौरान कुल 4 लाख 6 हजार 354 रुपए की नकद राशि प्राप्त हुई। गणना के दौरान बढ़ती भेंट राशि के साथ मंदिर परिसर में सांवरिया सेठ के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, सत्यनारायण सोनी, महेश, रणवीर खारोल, महावीर सिंह, टीकम शर्मा, अशोक बैरवा आदि उपस्थित थे।



